गवर्नमेंट मीरा कन्या महाविद्यालय में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी करवाई
जम्मू। सरकारी मीरा कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से शुक्रवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीना बया ने दिया। प्रो. बीआर बामनिया और पायल पंचोली मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण एवं उदयपुर में प्रदूषण से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं पृथ्वी विज्ञान संकाय के चेयरमैन प्रो. बीआर बामनिया ने सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम प्रयोग करने के लिए 200 प्रतिभागियों को जागरूक किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक पायल पंचोली ने उदयपुर के संदर्भ में प्रदूषक कारकों को सीमित करने के उपाय बताए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संध्या पठानिया ने प्रतिभागियों को संगोष्ठी के विषय से अवगत कराया। यहां डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. शिवानी स्वर्णकार, पायल पंचोली, डॉ. बीएल मीणा, मंजू शेखावत और सुरभि तिवारी उपस्थित रहे।