फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उप राज्यपाल ने जम्मू विवि में राष्ट्रीय स्कूल खेलों के समापन समारोह में युवाओं को दिया मूलमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




जम्मू। जो लोग जीतना चाहते हैं वे कभी हार नहीं मानते, यही सफलता का मंत्र है। खेलों के कई दिग्गजों की प्रतिभा को सबसे पहले स्कूली खेलों में देखा गया। उनकी क्षमता का दोहन करने और सफलता की नई ऊंचाइयाें तक पहुंचाने के लिए उन्हें सही प्रशिक्षण और सलाह प्रदान की गई। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू विवि में आयोजित जूडो और फेंसिंग के अंडर-14 बाॅयज और गर्ल्स के 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों के समापन समारोह में कही।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्कूल खेल, युवा प्रतिभाओं को मंच देता है। इससे हर किसी के लिए एक नई यात्रा शुरू होती है। इस शुरुआत से खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर अपने देश और राज्य को प्रतिनिधित्व करने का सपना देखती हैं। एशियाई खेलों, एशियाई पैरा खेलों और एशियाई पैरा तीरंदाजी में हमारे खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नई खेल संस्कृति का प्रमाण हैं। भारत को अब नई शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। एलजी ने कहा, लक्ष्य आपको एक खिलाड़ी के रूप में परिभाषित करते हैं। आपकी प्रेरणा, आत्मविश्वास और उचित प्रशिक्षण उन लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपके सबसे बड़े सहयोगी हैं। आज पर्याप्त खेल बुनियादी ढांचे, आधुनिक प्रशिक्षण और सुविधाओं से पता चलता है कि देश खेलों को उचित महत्व दे रहा है। जम्मू-कश्मीर की नई खेल नीति है जो विश्व स्तरीय सुविधाएं देने की बात करती है। उप राज्यपाल ने जम्मू विश्वविद्यालय में एथलेटिक ट्रैक का उद्घाटन किया। मौके पर सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अरुण मेहता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें