फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा मुठभेड़ मामले की जांच करेगी एनआईए, दर्ज किया केस, चार आतंकी हुए थे ढेर

Fri, 04 Dec 2020 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जांच एजेंसी एनआईए हाल में जम्मू के नगरोटा में हुई एक मुठभेड़ की जांच करेगी। इस मुठभेड़ में पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस मामले की जांच को संभाल लिया है। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 19 नवंबर को तत्परता से अभियान चलाया था, जिसमें आतंकवादी मारे गए थे।

एनआईए जैश के इन आतंकवादियों के षड्यंत्र और मंशा का पता लगाने के लिए जांच करेगी और इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी पता लगाएगी।

एनआईए की टीम ने 19 नवंबर को बन टोल प्लाजा में मुठभेड़ स्थल का भी दौरा किया था। वहीं एनएआई इस साल 31 जनवरी को हुई एक मुठभेड़ की भी जांच कर रही है जिसमें जेईएम के तीन आतंकवादी मारे गए थे।
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पास 19 नवंबर को सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। ये चारों आतंकी पाकिस्तान के थे और ट्रक में गोला-बारूद लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। हालांकि ट्रक ड्राइवर जंगल की तरफ भागने में सफल हो गया। 

मारे गए आतंकियों के पास से 11 एके 47 राइफल, तीन पिस्टल, 28 ग्रेनेड, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) तथा भारी संख्या में मैगजीन एवं गोलियां बरामद हुईं थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें