फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में हिंसा रोकने के लिए पीडीपी-भाजपा सरकार का सहयोग करेगी नेकां: उमर अब्दुल्ला

Wed, 31 Jan 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रियासत में हिंसा तथा खूनखराबे के दौर को रोकने के लिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का सुझाव देते हुए कहा कि हिंसा का दुष्चक्र रोकने के लिए सरकार चाहे जो भी फार्मूला तय करे नेशनल कांफ्रेंस मुख्यमंत्री के साथ चलने को तैयार है। 

शोपियां में सेना की फायरिंग में दो लोगों की मौत पर विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए उमर ने कहा कि आज इस गंभीर विषय पर जो चर्चा हो रही है वह एक-दूसरे पर उंगली उठाने के लिए नहीं है।
विज्ञापन


राजनीति हमारी ओर से नहीं हो रही है, बल्कि गठबंधन की ओर से ही हो रही है। मेहरबानी करके राजनीति करना छोड़ दें। फौरी तौर पर मारे गए युवकों को इंसाफ दिलाना है। कैसे हिंसा तथा खूनखराबे का सिलसिला रुके इस पर बात होनी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें