फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस की मांग- 50 हजार नौकरियों वाली बात पर स्पष्टीकरण दें राज्यपाल

Thu, 05 Sep 2019 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ में बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक सचिव देवी दयाल जोगी ने की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल स्पष्ट करें कि 50 हजार नौकरियां सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लिए हैं या गैर जम्मू-कश्मीरियों के लिए भी हैं। 31 अक्टूबर से तो जम्मू-कश्मीर यूटी बन जाएगा और राज्यपाल ने तीन महीने में 50 हजार नौकरियां देने को कहा है। तीन महीने के बाद तो गैर जम्मू-कश्मीर के लोग भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में बिजली विभाग में बिना वेतन के नीड बेसिस कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पीएचई विभाग में अस्थायी कर्मी दिन रात सेवाएं दे रहे हैं। राज्यपाल को चाहिए कि उन्हें स्थायी करें और लगातार वेतन दिया जाए ताकि वह अस्थायी कर्मचारी भी अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन पोषण कर सकें।
 

बता दें कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि आने वाले दो से तीन माह में राज्य के विभिन्न विभागों में 50 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कहा कि हर कश्मीरी का जीवन हमारे लिए मूल्यवान है। राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट आसान हथियार है इसलिए इन कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल ने राज्य से जुड़े हर विषय पर खुलकर राज्य प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पनपे हालातों के बावजूद कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। हां, कुछ हिंसा फैलाने वाले जरूर घायल हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 370 को हटाने का लिया गया फैसला पूरे प्रदेश के हित में है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें