फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी मुसलमान देश के साथ, पाकिस्तान अपनी तरफ दे ध्यान : भट्ट

विज्ञापन
नेका नेता तारिक भट्ट। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ नेता तारिक भट्ट ने पाकिस्तान पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि वह अपने देश की तरफ देखें। भारत की तरफ देखा तो उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नेकां नेता ने कहा कि वर्ष 1947 में कश्मीर में रहने वाले मुसलमानों ने भारत के साथ रहने का फैसला किया था। कश्मीर में रहने वाले मुसलमान आज भी अपने फैसले पर कायम हैं। पाकिस्तान कश्मीर के मुसलमानों को अपने साथ होने की बात करता है यह सरासर गलत है। कोई भी कश्मीरी मुसलमान पाकिस्तान में नहीं जाना चाहता है। कश्मीर में आतंकवाद पाकिस्तान की देन है जिसे उसे समाप्त करने में भारत का साथ देना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए नेकां नेता ने कहा कि अभी भी पाकिस्तान ने आतंकवाद का साथ दिया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें