फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारको टेरर का भंडाफोड: कश्मीर से लाई जा रही बीस किलो हेरोइन बरामद, अफगानिस्तान से मंगाए जाने की आशंका

Sun, 23 Oct 2022 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एडीजी जम्मू संभाग मुकेश सिंह ने बताया कि चिनैनी में वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। सेब से लदे इस वाहन से नशे की बड़ी खेप बरामद की गई है। जांच की जा रही है कि इसे कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
चिनैनी पुलिस ने बरामद की हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर जिले के चिनैनी पुलिस ने बड़े नारको टेरर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 21 किलो हेराइन बरामद की है। आरोपी ट्रक चालक पंजाब के नवांशहर निवासी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


एडीजी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि चिनैनी चेक पोस्ट पर वाहन को चेकिंग के दौरान रोका गया। जो कश्मीर से जम्मू की तरफ जा रहा था। पूछताछ में जब चालक पर संदेह हुआ तो उससे अन्य जानकारी ली गई। टीम को ट्रक से नशे के 18 पैकेट मिले।

इसमें हेराइन भरी हुई थी। इसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है। एसएसपी उधमपुर विनोद कुमार ने बताया कि हेरोइन के पैकेट पर अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ है। इससे लगता है कि तस्करों ने इसे वहां से मंगाया हो। बताया जा रहा है कि चालक सेब के पेटियों के बीच में हेरोइन को छिपाकर लाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें