फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगरोटा में एसडीआरएफ ने दो दिवसीय कार्यक्रम करवाया, 500 कैडेट्स को अनिवार्य कौशल प्रदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नगरोटा में एनसीसी के सहयोग से एसडीआरएफ की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीसी प्रशिक्षण अके़डमी में 500 प्रतिभागियों को अनिवार्य कौशल प्रदान किया ताकि आपदाओं के दौरान लोगों की जान को बचाया जा सके। अकेडमी के अनुसार पहले दिन कैडेटों के लिए गतिशील और आकर्षक सत्र आयोजित किया गया था। प्रतिभागियों को विभिन्न परिदृश्यों और कार्यों से अवगत कराया गया। उन्हें जागरूक किया कि प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर हालात के दौरान कैसे स्थिति से निपटना चाहिए। एसडीआरएफ जम्मू के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन किया और आपदा प्रबंधन तकनीकों का कैडेट्स को सैद्धांतिक प्रयोगात्मक ज्ञान दिया। कैडेटों को प्राथमिक चिकित्सा, खोज और बचाव अभियान, अग्निशमन के बारे में प्रशिक्षित किया गया। संबंधित अधिकारियों ने कैडेट्स को व्यावहारिक अभ्यास और कौशल प्राप्त करने के लिए प्रतिभागियों के विश्वास को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। जेएंडके बीएन एनसीसी के सीडीआर कर्नल आरएस जसरोटिया ने कहा कि युवा नेताओं की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है, जो आपात स्थिति के दौरान आगे बढ़ सके। यह प्रशिक्षण मूल्यवान कौशल से सुसज्जित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें