डिजिटल वैन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम जम्मू
जम्मू। जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को पेंशन योजनाओं के आवेदकों की सहायता के लिए डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने कहा कि इसका उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और संभावित लाभार्थियों को आवश्यक सहायता प्रदान करना है। डिजिटल वैन मोबाइल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी, जो आईएसएसएस पेंशन योजना के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने में आवेदकों को प्रभावी ढंग से सुविधा देगी। 14 से 21 सितंबर के लिए तहसील-वार शिविर कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें विशिष्ट स्थानों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच शिविर चलेंगे। जम्मू में परेड ग्राउंड और पश्चिम में तहसील कार्यालय गोले में शिविर लगेगा। इसके अलावा नगरोटा में पंचायत घर नदोरा और पंचायत घर जगती के साथ-साथ डंसाल में आयोजन होंगे। यहां जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता राजपूत और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संवाद