फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रस्साकशी में मढ़ ने सतवारी और खो-खो में आरएस पुरा ने जम्मू को दी मात

विज्ञापन
खेल गांव नगरोटा में वालीबाल मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिला जम्मू युवा सेवा और खेल विभाग ने मंगलवार को जिला स्तरीय अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आगाज खेल गांव नगरोटा में किया। लड़कों के अंडर-19 में खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबाल, शतरंज और कैरम के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 72 टीमों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
लड़कों के अंडर-19 के रस्साकशी के क्वार्टर फाइनल में जोन मढ़ ने सतवारी को 2-0, अखनूर ने आरएस पुरा को 2-0, मीरां साहिब ने खौड़ को 2-0 और गांधीनगर ने जम्मू को 2-0 के सेट से हराया। खो-खो में आरएस पुरा ने जम्मू को 1 अंक से हराया। मढ़ ने बिश्नाह और दंसाल ने अरनिया को 12-12 अंक से हराया। वॉलीबाल में बिश्नाह ने जम्मू को 2-0, आरएस पुरा ने मढ़ को 2-0, अखनूर ने गांधी नगर को 2-0, अरनिया ने दंसाल को 2-0 और मीरां साहिब ने भलवाल को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

कबड्डी के मुकाबलों में अरनिया ने भलवाल को 27, आरएस पुरा ने मीरां साहिब को चार, बिश्नाह ने चौकी चौरा, खौड़ ने मढ़ को 13 और अंतिम पांचवें मैच में दंसाल ने गांधीनगर को 14 अंक से हराया। कैरम के एकल मुकाबले में गांधीनगर के हिमांशु ने पहला और जम्मू के नवीश ने दूसरा स्थान हासिल किया। युगल में बिश्नाह के जतिंदर और प्रथम ने पहला जबकि चौकी चौरा के वंशु और राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में मीरां साहिब ने भलवाल को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन युवा सेवा एवं खेल निदेशक यूटी सुभाष चंदर छिब्बर के संरक्षण में संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सूरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना है। मैचों का संचालन विभाग के विशेषज्ञों के पैनल, संयोजकों और अन्य तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें