बनतालाब। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मौजूदा वित्त वर्ष में पांच करोड़ 36 लाख रुपये से सड़क बनाई जाएंगी। जंढयाल से राबता सड़क के लिए एक करोड़ 21 लाख, गोरडा से चक्काढ़ मार्ग के लिए सात लाख, पदमी से गलाली के लिए 72 लाख, जगती से बमयाल मार्ग के लिए 57 लाख मंजूर हुए हैं।
बलेनी से कट्टल बट्टाल मार्ग के लिए 24 लाख, एनएच-1ए से तारा मार्ग के लिए 33.7 लाख, जिन्द्राह से जल्लार के लिए 37 लाख, सेरी खुर्द से सुहावदा मार्ग के लिए 36 लाख, सेरी पंडिता से धार धरोचन के लिए 52 लाख रुपये, नढवाल से कल्ले के लिए 24 लाख रुपये व खेढ़ी जेए से रायपुर मार्ग के लिए 20 लाख रुपये खर्च होंगे।