फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरां साहिब को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भलवाल

विज्ञापन
खेल गांव नगरोटा में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी स्रोत विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भलवाल जोन ने मीरां साहिब को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। खेल गांव नगरोटा में आयोजित प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मीरां साहिब ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन बनाए। टीम से अक्षना ने सर्वाधिक 26 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

भलवाल के गेंदबाज विशाल ने तीन विकेट लिए। भलवाल की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेदार्थ ने 39 और आरव ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। कृष्णा को एकमात्र विकेट मिला। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा किया गया है। शुक्रवार से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें