फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बहुमंजिला भवनों को गिराने लिए नगर निगम के पास नहीं मशीनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- धरातल या पहली मंजिल तोड़ने के लिए लिया जा रहा जेसीबी का सहारा, तीन से चार मंजिला इमारत गिराने में रुकावट
विज्ञापन

- 20 से ज्यादा भवन किए गए हैं सीज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में बहुमंजिला इमारतों को तोड़ने के लिए नगर निगम के पास मशीनरी तक नहीं है। धरातल या फिर पहली मंजिल को तोड़ने के लिए नगर निगम जेसीबी का इस्तेमाल करता है, लेकिन मशीनरी नहीं होने से तीन से चार मंजिला इमारतों को सीज ही करना पड़ रहा है। कारण है - अभी तक नगर निगम हैवी ड्यूटी रॉक ब्रेकर मशीनरी नहीं खरीद पाया है। हालांकि मशीनरी खरीदने के लिए कई बार सदन की बैठक में फैसला लिया जा चुका है। पार्षदों ने मांग की थी कि मशीनरी खरीदी जाए और मौके पर कार्रवाई की जाए। अकसर भवन सीज होने के बाद अंदरखाते निर्माण कार्य जारी रहते हैं। इसका नगर निगम को पता ही नहीं चलता। बाद में एनओसी लेकर फिर भवन वैद्य करा लिया जाता है।



मौजूदा समय में शहर में बीस से ज्यादा मकान सीज किए गए हैं। ये सब भवन बहुमंजिला हैं। इनको तोड़ने पर कार्रवाई इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि जेसीबी के माध्यम से भवन को तोड़ा नहीं जा सकता। मौजूदा समय में चुआदी, सिद्दड़ा, मझीन, गांधी नगर, न्यू प्लॉट, जानीपुर, कुंजवानी, सैनिक कॉलोनी सहित अन्य जगहों में भवनों को सीज करना पड़ा है। नगर निगम के अनुसार मशीनरी खरीदने के लिए बजट की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नगर निगम के पास हैवी ड्यूटी रॉक ब्रेकर मशीनरी का अभाव है। बीते साल जून में हाउस में फैसला लिया गया था, लेकिन खरीद नहीं हो पाई है। इसके लिए 80 लाख रुपये का बजट रखा गया है। जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, मशीनरी खरीद ली जाएगी।

- निसार हुसैन रजा, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें