फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों के विस्तार के लिए एलजी से मांगे एक हजार करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में हर साल नालों के ओवरफ्लो होने की समस्या हल करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की मांग उप राज्यपाल से की गई है। राशि मिलने के बाद नालों का विस्तार किया जाएगा। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाउन हॉल में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। नालों को चौड़ा और गहरा किया जाएगा। इससे पानी ओवरफ्लो नहीं होगा।
विज्ञापन

नालों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इनके किनारे अतिक्रमण भी ओवरफ्लो का कारण बन रहा है। मेयर ने कहा कि उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की है और समस्याओं के बारे में अवगत करवाया है। कहा कि आजादी के बाद जम्मू में चार बार ही चुनाव हुए हैं। इस कारण भी शहर में सही तरीके से विकास नहीं हो पाया है। अब विकास के रथ को आगे बढ़ाया जा रहा है। शहर में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। जेडीए और हाउसिंग बोर्ड को नगर निगम के अधीन किया जाए। पुराने शहर में विकास के लिए शर्तें आड़े आ रही हैं। पार्षदों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को भी रखा गया है। मेयर ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होगा। इससे कचरे का सही तरीके से निस्तारण हो सकेगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा भी मौजूद रहीं।
------
नगर निगम जल्द हटाए अतिक्रमण
जम्मू। शहर में बीते दिनों हुई बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सर्वशक्ति दल के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा कि मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने गांधी नगर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा किया था, लेकिन बारिश ने उनके दावों की पोल खोल दी है। कैनाल रोड पर भी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ। मेयर को शहर की सुध लेनी चाहिए, जल्द अतिक्रमण हटाए जाए, ताकि नालों का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में न घुसे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें