जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस नौ और दस अप्रैल को होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार डेवलपमेंट टैक्स का मसला गरमाएगा। निर्दलीय और कांग्रेसी पार्षद इस बार भी टैक्स के मसले पर हंगामा कर सकते हैं।
टैक्स लगाने के लिए कार्यकारी कमेटी ने मंजूरी दे दी है। पहले हुए हाउस की बैठक में भी एक अलग से कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए थे। इस कमेटी की रिपोर्ट भी आठ अप्रैल से पहले सौंपी जानी है। रिपोर्ट को भी हाउस में मंथन के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की ओर से कई अहम विकास मसलों पर भी सहमति दी जानी है। पार्किंग, रेहड़ी जोन बनाने पर भी फैसला लिया जाएगा।
--------
इन मसलों पर भी होगा मंथन
- शहर में सफाई व्यवस्था
- बिजली-पानी की समस्या
- रास्ते में टाइल बिछाने का काम
- नाले और नालियों की सफाई
- स्ट्रीट लाइट लगाना
--
नगर निगम का जनरल हाउस नौ और दस अप्रैल को होगा। पार्षदों को इस बारे में सूचित किया जा रहा है। बैठक में शहर के अहम मसलों के समाधान पर मंथन किया जाएगा।
- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम