फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को कूड़ेदान मुहैया करवाएगा एमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम शहर में दुकानदारों को अब कूड़ेदान मुहैया कराएगा। हर दुकान में हरे और नीले रंग के कूड़ेदान बांटे जाएंगे। इससे दुकानदारों का कचरा सड़क में नहीं बल्कि कूड़ेदानों में डाला जाएगा। इससे सफाई कर्मचारियों को भी कचरा एकत्रित करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पहले दुकानदार दुकानों का कचरा सड़क किनारे खुले में या फिर नालियों में फेंक देते थे। इस कारण सफाई कर्मचारियों को काफी परेशानी पेश आती थी। बाजार में हालत यह रहती है कि जगह-जगह कचरा बिखरा रहता है। सुबह सफाई कर्मचारियों को कचरा एकत्रित करने में काफी समय लगता है। इस कारण कचरा डंपिंग साइटों से कचरा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने में परेशानी आती थी। अब नगर निगम अगस्त 20 तक कूड़ेदान मुहैया कराएगा। नगर निगम के अनुसार बाजारों से 100 मीट्रिक टन के करीब कचरा प्रतिदिन उठाया जाता है। कूड़ेदान मुहैया होने से कर्मचारियों का काफी समय बचेगा।
---
कैसे मिलेगी सुविधा
हर दुकान में दुकानदार को दो-दो कूड़ेदान दिए जाएंगे। इसमें ही कचरा डालना होगा। यह निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
---
नगर निगम का काम हो आसान
कचरा कूड़ेदानों में डाले जाने से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कचरा एकत्रित करना आसान हो जाएगा। साथ ही समय पर कचरे को डंपिंग साइट पर पहुंचाया जा सकेगा। पहले जगह-जगह से कचरा एकत्रित कर आटो में भरना पड़ता था। अब सीधे कूड़ेदानों से कचरा आटो में फेंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट
कूड़ेदान दिए जाएंगे दुकानदारों को
आगामी माह से दुकानदारों को कूड़ेदान मुहैया कराए जाएंगे। इससे शहर साफ सुथरे रहेंगे। कचरा उठाने में भी कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें