फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजतीर्थी में बिना अनुमति के चल रहा रेस्तरां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम ने शहर के पंजतीर्थी में बिना अनुमति के चले रहे हाउस आफ क्यूजन नामक रेस्तरां को सील कर दिया है। निगम के राजस्व विभाग की ओर से रेस्तरां मालिकों को एनओसी लेकर चलाने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर नगर निगम की टीम ने सोमवार को कार्रवाई कर इसे सील कर दिया है। सहायक आयुक्त राजस्व मनीशा अंगराल का कहना है कि यह रेस्तरां बिना एनओसी के चल रहा था। शहर में किसी भी व्यावसायिक और कारोबारी गतिविधि को चलाने के लिए निगम के तय एक्ट के तहत एनओसी लेनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें