फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीए के 39 पार्क, दो सड़कें और सात नालियां नगर निगम के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) की कॉलोनियों में आने वाले 39 पार्कों, दो सड़कों और सात नालियाें का जिम्मा अब नगर निगम को दिया गया है। उचित रखरखाव के लिए शहरी विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। नगर निगम की बैठक में भी इस बारे में प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा सड़कें, नालियां और पार्क जेडीए के अधीन थे और उचित रखरखाव नहीं होने के कारण दशा खराब थी। वहीं, नगर निगम ही वहां पर सफाई करवा रहा था। अब यहां पर शहर के अन्य इलाकों की तर्ज पर सफाई होगी। कुछ नालियां काफी क्षतिग्रस्त हैं, जिनका जीर्णोद्धार हो सकेगा। पार्कों की हालत में भी सुधार करने के साथ ही सड़कों की मरम्मत की जाएगी। मौजूदा समय में नगर निगम के अधीन 39 पार्क, दो सड़कें और सात नालियां आई हैं। बाहु फोर्ट में निर्माणाधीन पार्क का काम भी सिरे चढ़ पाएगा।
ये पार्क आए नगर निगम के अधीन
मार्बल मार्केट के पास स्थित पार्क, रेल हेड कांप्लेक्स, गोरखा नगर, शालामार रोड जम्मू, पलौड़ा एक, दो और तीन, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी पलौड़ा, रूप नगर में प्लाट नंबर 111, 135, प्लाट 286, 298 और 85, सेक्टर तीन, 45 सेक्टर चार, 24, शिवाजी पार्क रूप नगर, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी रूप नगर में आठ पार्क, राजेंद्र नगर में चार पार्क, दुर्गा नगर समेत 39 पार्क नगर निगम के अधीन आए हैं।
विज्ञापन

ये हैं सड़कें
ईडब्ल्यूएस पलौड़ा फेस एक में 0.91 और फेस दो में 1.80 किलोमीटर सड़क नगर निगम के अधीन होगी।
इन नालियों का रखरखाव जेएमसी करेगा
इडब्ल्यूएस पलौड़ा फेस एक, दो, रूप नगर, लोअर रूप नगर, राजेंद्र नगर फेस एक, दो, बाहु फोर्ट में इन्नर रोड और मेन रोड नालियों का रखरखाव नगर निगम करेगा।
जेडीए जल्द ही पार्क, नालियां और सड़कों को नगर निगम के हवाले करेगा। अब नगर निगम ही सफाई और रखरखाव का काम देगा। पहले जेडीए अपने स्तर पर व्यवस्था देख रहा था। इस बारे में शहरी विकास विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

- पंकज मंगोत्रा, वीसी, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें