फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगर कीर्तन में दिखा आस्था और रोमांच का उल्लास

विज्ञापन
डोगरा चौक पर नगर कीर्तन के दौरान प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : jammu
विज्ञापन
चांदनगर से नानकनगर तक भव्य नगर कीर्तन यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों, क्लबों की ओर से लगाए गए स्टाल, संगत को बांटा प्रसाद
जम्मू। वाहे गुरु जी का खालसा...वाहे गुरु जी की फतेह...जो बोले सो निहाल...सत श्री अकाल… गूंजता रहा। सुबह 10 बजे कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच आस्था के उल्लास से सराबोर संगत चांदनगर स्थित गुरुनानक देव गुरुद्वारे पर नगर कीर्तन के लिए तैयार थी।
बुजुर्ग, बच्चे-युवा-महिलाएं सभी एक दूसरे को सत श्री अकाल करते आगे बढ़े और गतका दल के रोमांच, संगत की सेवा के बीच नगर कीर्तन यात्रा लगभग पांच किलोमीटर के लंबे रास्ते से होते हुए नानकनगर गुरुद्वारे में पहुंचकर शाम 5 बजे के करीब समाप्त हुई।
विज्ञापन

गलका दलों का करतब देखने जगह-जगह रुकते रहे लोग
सजी पालकी में श्री गुरुग्रंथ साहब को लेकर पंज प्यारों की अगुवाई में संगत आगे बढ़ रही थी। रास्ते भर गतका दलों के करतब अलग ही रोमांच पैदा कर रहे थे। रिंग, तलवारबाजी, आग का खेल, आंखों पर पट्टी बांध कर अलग-अलग प्रदर्शन देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ रही।
पालकी के आगे रास्तों को साफ करते रहे सेवादार
श्री गुरु ग्रंथ साहब के रास्ते को साफ बनाते सेवादार आगे-आगे झाड़ू की सेवा दे रहे थे। वहीं, जगह-जगह लगे स्टाल पर संगठनों के सदस्य प्रसाद वितरण कर रहे थे। बिक्रम चौक पर रोटरी क्लब जम्मू-तवी 3070 की तरफ से फल, कुलचा, चने और पानी का प्रबंध किया गया था। डाॅ. संध्या भारद्वाज, बलविंदर सिंह, डाॅ. अनामिक खजूरिया, डाॅ. दुष्यंत, डाॅ. शिवानी सभी को प्रसाद बांटते रहे।
सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया
सीए रमित खुराना, इमरान और सुखबीर सिंह ने मिलकर भंडारा लगाया और सूखे मेवे, दूध, पानी की सेवा दी। रमित ने कहा कि हम लोग सर्वधर्म समभाव का संदेश लेकर यहां मौजूद हैं।
गुरु के बलिदान पर प्रकाश डाला
तदी जत्था के ज्ञानी केवल सिंह जी कोमल, भाई हरविंदर सिंह जी प्रचारक गंगा नगर वाले, पंथक कवि प्रोफेसर गुरचरण सिंह चान, बीबी दविंदर कौर जी दशमेश कविशरी जत्था मिश्रीवाला, पंथक कवि भाई सुलखन सिंह जी अर्शी जम्मू वाले और स्थानीय प्रचारक भाई रसविंदर सिंह जी सिंबल वाले, भाई सतवीर सिंह जी, भाई सतिंदर सिंह जी और अन्य सिख धार्मिक व्यक्तित्व इस नगर कीर्तन का हिस्सा बने और उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और उनके महान बलिदानों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

किरपाण-कड़ा ले जाने से रोके जाने की घटनाओं पर जताई नाराजगी
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने अप्सरा रोड पर संगत को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जी के शहीदी दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मगर, देश के विभिन्न राज्यों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां सिख छात्रों को परीक्षा केंद्रों में किरपाण और कड़ा ले जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि इससे सिख समुदाय में असंतोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें