फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डोडा के नदीम पहलवान ने जीता दंगल

Fri, 26 Sep 2025 04:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

अखनूर के बडुई गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें पांच राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। विभिन्न मुकाबलों में डोडा, जम्मू और बडुई के पहलवान विजयी रहे। आयोजन ने खेलों के सामाजिक महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखनूर। अखनूर के गांव बडुई में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के नामी पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

पहली माली में डोडा के नदीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के गणेश को पछाड़कर जीत हासिल की। दूसरी माली में जम्मू के राशिद ने पंजाब के सचिन को हराया। वहीं तीसरी माली में मेजबान अखनूर बडुई के रमन ने अजनाला के हैप्पी पहलवान को परास्त कर लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान रोहित ने पहलवानों को संबोधित करते हुए खेलों को सामाजिक विकास का अहम हिस्सा बताया और युवाओं से इन्हें अपनाने की अपील की। इस मौके पर कमेटी के सदस्य पूर्व सरपंच रशपाल शर्मा, पूर्व सरपंच मिलखी राम, सुदेश कुमार, नूर जमाल, रोहित मगोत्रा, भगवान दास और सुरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें