फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली की अघोषित कटौती पर फूटा गुस्सा

Fri, 13 Jan 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा में लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर वीरवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने कोटली शाह दौला मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर के बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द बिजली की अघोषित कटौती बंद नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान नेता चौधरी मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुए विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग बंद करने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए और यातायात बहाल किया गया। किसान नेता ने कहा कि सर्दी में क्षेत्र में हो रही बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश न होने के कारण किसान पंप सेट नहीं चला पा रहे हैं, जिस कारण गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली की अघोषित कटौती के कारण आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पर निर्भर कारोबार ठप पड़े हैं। एक तरफ सरकार जहां लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सर्दी में लोगों को बिजली तक नहीं मिल पा रही है। बिजली की सुचारु आपूर्ति न होने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सीमांत क्षेत्र में रात के समय बिजली की अघोषित कटौती के कारण अपराधिक घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इस दौरान काफी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें