फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल युवक का जीएमसी जम्मू में चल रहा उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले में 24 घंटों के भीतर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जम्मू जीएमसी में जारी है।
रविवार दोपहर को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांवला में बस ((जेके02एएक्स-4895) और बाइक ((जेके20-3279) के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कस्तूरी लाल (63) पुत्र बदरी नाथ निवासी बगोत जागीर तहसील पौनी के रूप में हुई है। उनके शव को दुर्घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी में लाया गया था, जहां पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार देर रात को जिले के हिमना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के खाई में पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान सुरिदंर सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी किशनपुर जम्मू के रूप में हुई। बताया जाता है कि उक्त चालक ट्रैक्टर (जेके20-0434) को लेकर सलाल से गरन की तरफ जा रहा था। हिमना के पास ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई। रविवार को उसका शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं, शनिवार रात को ही डंसाल कंथान क्षेत्र में डंपर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार कुलबीर सिंह पुत्र हंस राज निवासी लमसोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें