फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्याप्त यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान

Fri, 20 Jan 2023 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में मौजूदा समय गेहूं की फसल को खाद की जरूरत है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। इस कारण किसान परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद खेतों में नमी बनी हुई है। ऐसे में अच्छी पैदावार के वह लिए फसल में यूरिया खाद का छिड़काव करना चाहते हैं। किसान रमेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में न तो सरकारी और न ही निजी दुकानों पर यूरिया खाद नहीं मिल रही है। इससे किसान वर्ग चिंतित है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें