अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवाबाद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दो युवकाें की मौत हो गई। एक की मौत सड़क हादसे में हुई जबकि दूसरे का शव संदिग्ध परिस्थितियाें में गली में मिला। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सतवारी के अशोक नगर का रहने वाला विशाल कुमार अपना कारोबार करता है। सोमवार दोपहर वह मुट्ठी की तरफ सामान की सप्लाई देकर लौट रहा था। तभी उसे अखनूर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया। जांच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
तालाब तिल्लो में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान नहीं
वहीं, तालाब तिल्लो की गुरु तेग बहादुर लेन में दोपहर को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। लोगों ने गली में बेसुध पड़े व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे जीएमसी पहुंचाया। जांच में पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक के शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।