फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के विवाद में साथी ने तेजधार हथियार से युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले के डंसाल तहसील के सेरी कलां गांव में पैसों के लेनदेन में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तम सिंह (37) निवासी सेरी कलां के रूप में हुई है। वह भजन मंडली में काम करता था। पैसों के लेनदेन के संबंध में उसका सांबा के उत्तरबेनी निवासी चमन लाल उर्फ चूचू से विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार उसे जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थीं। मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर झज्जर कोटली पुलिस ने हत्यारोपी चमनलाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने पर सिर पर तेजधार हथियार से कई घाव के निशान पाए गए। इस पर पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बुधवार को परिजनों ने पैसों के विवाद के बारे में नहीं बताया था, लेकिन बाद में पूछताछ में उन्होंने लेनदेन के विवाद की बात कबूल करते हुए चमन लाल पर हत्या का आरोप लगाया। वह भी उत्तम सिंह के साथ भजन मंडली में काम करता था।
पुलिस ने बताया कि घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई। पता चला कि घटना की रात चमन लाल उसके साथ था। तकनीकी सर्विलांस तथा कई जगहों पर छापामारी के बाद चमन लाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चमन लाल ने जुर्म कबूल कर लिया। एसएचओ झज्जर कोटली देविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें