फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवतार सिंह के परिवार का आरोप, आईएएस वर्मा हत्या मामले को कर रहे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेल में बंद आरोपियों को वीआईपी सुविधाएं देने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जमीन विवाद को लेकर अवतार सिंह की हत्या के मामले का चालान पेश हो चुका है। इसके बावजूद अवतार सिंह का परिवार और बिरादरी के लोग संतुष्ट नहीं हैं। वीरवार को पत्रकारवार्ता कर परिवार ने आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही जेल में बंद आरोपियों को वीआईपी सुविधाएं देने का आरोप भी लगाया।
परिवार ने इस मामले में तत्कालीन ग्रेटर कैलाश चौकी प्रभारी दीपक शर्मा को सस्पेंड कर गिरफ्तार करने की मांग की है जबकि मामले में शामिल भू माफिया गोला शाह समेत अन्य लोगों पर मनी लांडरिंग का केस चलाने की मांग की। मामले की जांच ईडी से भी कराने को कहा गया। मृतक अवतार सिंह के पिता बलवीर सिंह और भाई मंजीत सिंह के साथ पहुंचे जट बिरादरी नेता टीएस टोनी ने कहा कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब तक इस मामले में अच्छा काम किया है लेकिन आईएएस संजीव वर्मा मामले को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर हो जाए क्योंकि उनके ससुर शरत पुरी इस मामले में गिरफ्तार हैं। शरत पुरी ने संजीव वर्मा के डीसी जम्मू बनने से लेकर डिविजनल कमिश्नर जम्मू बनने तक 400 से 500 करोड़ रुपये की जमीनें बनाईं इसलिए वह उन्हें बचाना चाहते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार से आदेश जारी करवाकर मामले की जांच सीबीआई से कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि संजीव वर्मा को सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के पद से हटाना चाहिए और उनके खिलाफ भी जांच करानी चाहिए। वहीं गोला शाह की संपत्ति को ईडी से अटैच कराने, शरत पुरी और अन्य लोगों की संपत्तियों की जांच कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें