फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडलायुक्त और आयुक्त ने किया स्वच्छता पखवाड़े का आगाज

विज्ञापन
पौधारोपण करते मंडलायुक्त रमेश कुमार, अन्य कर्यक्रम में डीसी जम्मू: स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
- हरी सिंह पार्क और शिक्षक भवन में किया पौधरोपण, कहा-पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में पेड़ों का बहुत महत्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एक पौधा शहीदों के नाम के बैनर तले स्वच्छता पखवाड़ा (जश्न-ए-सफाई उत्सव) और पौधरोपण अभियान का वीरवार को आगाज हुआ। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने हरि सिंह पार्क और बलिदान स्तंभ पर इसका उद्घाटन किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और सतत विकास को बढ़ावा देने में पेड़ों की अपरिहार्य भूमिका है। पर्यावरण पर आधुनिक जीवन शैली के प्रतिकूल प्रभावों पर बारे बात करते हुए कहा कि इस पर हमें विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा असमय बारिश और उच्च तापमान खतरनाक संकेत हैं। ऐसी स्थिति में पौधरोपण महत्वपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन

लिहाजा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण में योगदान देने के लिए मनाए जा रहे अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लें। ये पहल हरित आवरण को बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
उधर, उपायुक्त सचिन कुमार ने वीरवार शिक्षक भवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2024 का शुभारंभ किया। डीसी ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता के लिए पखवाड़े भर चलने वाले अभियान से आगे बढ़कर दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। स्वच्छता को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से व्यापक जन भागीदारी और बहुपक्षीय भागीदारी का आह्वान किया। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और वनरोपण तथा शहरी हरियाली पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार भी उनके साथ थे।

पौधारोपण करते मंडलायुक्त रमेश कुमार, अन्य कर्यक्रम में डीसी जम्मू: स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें