फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एडवोकेट ठकरयाल बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा के प्रधान बने

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा बार एसोसिएशन के शनिवार को हुए चुनाव में एडवोकेट राज कमल ठकरयाल प्रधान चुने गए। बार एसोसिएशन आरएस पुरा के कुल 56 वोट होने पर 54 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। राज कमल ठकरयाल ने 27 व उनके मुकाबले में उतरे दीपक शर्मा को 24 व तीसरे स्थान पर रही एडवोकेट ज्योति मजोत्रा को 3 मत मिले। एसोसिएशन के उपप्रधान के लिए निर्वाचित हुई एडवोकेट सोनिका गुप्ता को 21 ,परमजीत को 20 व एडवोकेट नथाराम को 13 मत मिले। महासचिव के पद के लिए एडवोकेट धीरज कुमार रैणा ने 32 व दूसरे स्थान पर रही एडवोकेट चांदनी सूदन को 22 मत मिले।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान एडवोकेट राज कमल ठकरयाल ने कहा कि मुंसिफ कोर्ट को सेशन कोर्ट का दर्जा मिलना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को इंसाफ के लिए जम्मू न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि बार के सभी सदस्यों की बेहतरी के लिए कार्य करने के साथ गठित नई टीम लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें