फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो तस्कर गिरफ्तार, 36 गोवंश को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने शनिवार रात बाड़ी ब्राह्मणा और सांबा में गोवंश तस्करी के दो बड़े प्रयासों को विफल कर दिया। दो तस्करों को गिरफ्तार कर 36 गोवंश मुक्त करवाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बलोल पुल बाड़ी ब्राह्मणा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जम्मू की ओर से आ रहे एक ट्रक (यूपी 12टी-6057) को जांच के लिए रोका। वाहन की जांच में 22 गोवंश लदे मिले, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा हुआ था। ये पशु बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे। तस्कर की पहचान मुस्तकीम निवासी महांक मऊ जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है। इसी तरह पुलिस चौकी गोरान की टीम ने एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार कर 14 मवेशियों को बचाया है। इन्हें ढाकी खड्ड क्षेत्र के माध्यम से पैदल तस्करी करके ले जाया जा रहा था। तस्कर की पहचान अल्ताफ हुसैन निवासी सुरारा जिला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें