फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam: ऑनलाइन निकाह कर पाकिस्तान से भारत आई मीनल, वीजा रद्द होने से ससुराल छोड़ने की नौबत, अब लौटना पड़ेगा

Fri, 25 Apr 2025 11:35 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी वीजा रद्द करने के फैसले से जम्मू में रह रहीं मीनल और रक्षंदा जैसी पाकिस्तानी नागरिक महिलाओं को अपने परिवार से बिछड़ने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन
मीनल और मुनिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकी हमला मीनल खान की खुशियों को भी ग्रहण लगा रहा है। यह पाकिस्तानी महिला जम्मू में ब्याही गई है। बीते साल 24 मई को मीनल ने पाकिस्तान से जम्मू के सीआरपीएफ जवान मुनीर के साथ ऑनलाइन निकाह किया था। अभी बीते माह ही वह जम्मू की भलवाल तहसील के राब्ता हंडवाल गांव में अपने ससुराल आई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मीनल और मुनिर की शादी की तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला
अब पाकिस्तानी वीजा रद्द करने के भारत सरकार के फैसले मीनल को अपने वतन लौटना पड़ सकता है, क्योंकि अभी तक इन्हें देश की नागरिकता नहीं मिली है। हालांकि मीनल के पति मुनीर का कहना है कि उनके साथ ऐसा नहीं होगा, क्योंकि मीनल को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए प्रशासन को सभी दस्तावेज दे दिए गए हैं।

मीनल और मुनिर की शादी की तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला
उनको अभी समय मिला हुआ है। जल्द ही भारत की नागरिकता भी मिल जाएगी। प्रशासन से बात चल रही है। पाकिस्तान वापसी का आदेश भारत घूमने आए लोगों और व्यापारियों के लिए है। एसएचओ घरोटा सुनील शर्मा का कहना है कि अभी उनके पास मीनल को वापस भेजने का आदेश नहीं आया है। जब भी आदेश आएगा, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

मीनल और मुनिर की शादी की तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला
रक्षंदा की 36 साल पहले हुई थी शादीअब पाकिस्तान जाने का सता रहा डर
पाकिस्तान की रहने वाली रक्षंदा जहूर की शादी 36 साल पहले जम्मू के रजिडेंसी रोड स्थिति करबला के जहूर अहमद के साथ हुई थी। भारत की नागरिकता नहीं होने से अब रक्षंदा को परिवार छूटने की चिंता सता रही है। जहूर अहमद ने बताया कि हमारी शादी 1988 में हुई थी। पत्नी इस्लामाबाद से है।

मीनल और मुनिर की शादी की तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला
शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के माता-पिता और फिर भाई का निधन हो गया था। वहां रक्षंदा का कोई रिश्तेदार नहीं है। हम सिर्फ पासपोर्ट रिन्यू करवाने पाकिस्तान जाते हैं। उसके अलावा वहां जाना नहीं होता है। जहूर ने बताया कि अभी तक पत्नी को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। हालांकि, इसके के लिए आवेदन किया है। वह लांग टाइम वीजा पर है।
विज्ञापन

मीनल और मुनिर की शादी की तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने जो फैसला लिया है, उससे परेशानी तो है, क्योंकि पत्नी का वहां कोई नहीं है। उसे वापस भेजना मतलब शरणार्थी बनना है। उन्होंने कहा कि सरकार के आग्रह करेंगे, क्योंकि सरकार ने कोई मानदंड तो बनाया होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें