फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत ने दिए कूड़ेदान, कचरा बाहर फेंका तो कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यासपुर परलाह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 92 लोगों को दिए कूड़ेदान
विज्ञापन

-ऑटो से घर-घर से उठेगा कचरा, मासिक 100 रुपये देना होगा शुल्क
अरनिया | सुचेतगढ़ ब्लॉक की पंचायत व्यासपुर परलाह में घर-घर से कचरा उठाया जाएगा। पहले पड़ाव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को 92 लोगों को कूड़ेदान दिए गए। एक-दो दिन में ऑटो से कचरा उठाने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं, पंचायत का फरमान है कि कूड़ा बाहर फेंकने पर चालान काटा जाएगा।

हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि आधे-अधूरे काम के साथ पंचायत ने कचरा उठाने की मुहिम तो शुरू की है। कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग स्टेशन नहीं बनाया है। कूड़ा पहले की तरह खुले में फेंका जाएगा। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन सफल होता नहीं दिख रहा है। उप सरपंच राकेश सिंह ने बताया कि डंपिंग स्टेशन पूर्ण नहीं हुए हैं और घर-घर से कचरा उठाने की मुहिम शुरू कर दी है। वहीं, पंच दर्शन कुंडल ने बताया कि पंचायत का प्रयास अच्छा है। लेकिन तैयारी आधी-अधूरी है। शुरुआत में ही लोगों से कूड़ा उठाने का मासिक 100 रुपये शुल्क लेने के लिए कह दिया गया है। लोगों के पास आए इतने पैसे नहीं कि कूड़ा उठाने का शुल्क दे पाएं।
विज्ञापन


मुहिम को सफल बनाने में साथ दें लोग : सरपंच
सरपंच शशि कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम शुरू किया है। लोगों में कूड़ेदान वितरित किए जा रहे हैं। कचरा उठाने के लिए गाड़ी का बंदोबस्त एक-दो दिन में कर देंगे। उसके बाद महीने का 100 रुपये कचरा उठाने का लोगों से लिया जाएगा। लोगों को मुहिम में साथ देना चाहिए।
विज्ञापन


पंचायती फंड से मंगवाए हैं कूड़ेदान
खंड विकास अधिकारी सचेतगढ़ रजनी बाला ने बताया कि पंचायती फंड से पंचायतों में कूड़ेदान स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगवाए हैं। पंचायत में घर-घर से कचरा उठाने का काम इसी माह शुरू कर देंगे। इसके बाद खुले में कचरा फेंकने पर चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें