फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: -गोशाला के लिए खर्च हुए 45 लाख, एमसी ने ढेर कर दिया अपना सामान

विज्ञापन
अखनूर में बनी गोशाला में पड़ा म्यूनिसिपल कमेटी का कबाड़। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के पन्नु चौक में गोशाला का निर्माण पुरा हुए छह माह बीत गए हैं। इसके बावजूद शहर के लावारिस मवेशियों को सड़क पर घूमते फिरते देखा जा सकता है। उन्हें गोशाला में नहीं पहुंचाया जा रहा है। म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) ने उसमें अपना सामान ढेर कर रखा है। क्षेत्र के संगठनों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गोशाला शुरू की जाए और लावारिस मवेशियों को उसमें पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2018 में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से गोशाला बनाने के लिए 15 लाख रुपये से पन्नु चौक में तीन कनाल भूमि पर काम शुरू हुआ। 2021 में गोशाला के लिए 30 लाख रुपये म्यूनिसिपल कमेटी ने पीडब्ल्यूडी को दिए गए और उसकी देखरेख में गोशाला का निर्माण शुरू किया गया। इसमें दो बडे़ शेड के अलावा दो कमरे बनाए गए। गोशाला में करीब दो सौ मवेशियों के रखने की व्यवस्था है।
गोशाला तैयार हुए छह माह हो गए हैं, मगर म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से अभी तक एक भी मवेशी नहीं रखा गया है, जबकि म्यूनिसिपल कमेटी को गोशाला में रखने वाले मवेशियों के रखरखाव और चारे की फिक्र सताने लगी है। म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से मवेशियों को चारे की व्यवस्था के लिए फंड मुहैया कराने के लिए हाथ खडे़ कर दिए हैं। अब म्यूनिसिपल कमेटी गोशाला चलाने के लिए आम लोगों पर निर्भर है, जो चारे की व्यवस्था कर सकें । गोशाला बंद होने पर म्यूनिसिपल कमेटी ने अपना बेकार सामान यहां ढेर कर रखा है।
विज्ञापन

सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि पंचायत की भूमि गोशाला के लिए दी गई, मगर पशुओं को रखने की बजाय अपना बेकार समान ढेर करके रखा है।
गौरव शर्मा ने बताया कि बाजार में लावारिस मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। म्यूनिसिपल कमेटी को चाहिए कि शहर की बाजार में घूम रहे मवेशियों को गोशाला में पहुंचाया जाए।
-----
एसीबी ने जब्त किए थे रिकार्ड
वर्ष 2018 में गोशाला निर्माण के प्रथम चरण में कई आरोप लगे थे, जिस पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में छापा मार कर गोशाला निर्माण से जुड़े रिकार्ड भी जब्त किए थे, जिसमें खुलासा हुआ था कि गोशाला की बजाय कैटल शेड पर पैसे खर्च किए गए।
विज्ञापन

-------
गोशाला बन करके तैयार है, मगर उसमें मवेशियों की देखभाल के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा, जो चारे का भी प्रबंध करेगी।
-संजय सराफ, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें