फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सईद ने दी भारत को बर्बाद करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफिज सईद ने भारत को धमकी दी है। कश्मीर में शुक्रवार को एक के बाद एक चार आतंकी हमले होने के बाद हाफिज सईद की ओर से भारत को जल्द कश्मीर समस्या का हल करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


हाफिज ने एक बयान जारी कर कहा कि यदि भारत ने कश्मीर समस्या का समाधान नहीं किया तो वो भारत को बर्बाद कर देगा। यही नहीं, हाफिज ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को भी अपने निशाने पर लिया कहा कि वह सीधे तौर पर कश्मीर मसला हल कर दें नहीं तो फिर कश्मीर दरवाजा होगा और भारत बर्बाद होगा।

इस समय लाहौर के ऐतिहासिक स्मारक मीनार-ए-पाकिस्तान में सईद के संगठन का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है जिस पर भारत ने अपना विरोध भी जताया है। हालांकि शुक्रवार को ही भारत ने जमात-उद-दावा के कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि यूएन द्वारा घोषित आतंकवादी हाफिज सईद एवं उसके संगठन जमात-उद-दावा को पाकिस्तान का समर्थन देना आतंकवाद को मुख्यधारा में लाने से कम नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

हाफ‌िज की रैली के ल‌िए सरकार ने चलवाई दो स्‍पेशल ट्रेनें

हाफिज सईद के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान सरकार स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थी। सईद का कार्यक्रम चार दिसम्बर से लाहौर में शुरू हुआ था।  इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के अनुरोध पर स्पेशल ट्रेन चलाने की नीति है। इसके लिए पैसे लिए जाएंगे। इस रैली में आजाद घूमने वाले सईद ने कहा, 'पाकिस्तानी और कश्मीरी सगे भाई हैं और उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। जिहाद को आतंकवाद घोषित करने का प्रयास हो रहा है।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा, 'जेयूडी के तथाकथित इश्तिमाह (सभा) में क्या हो रहा है? मेरा मानना है कि इसे आतंकवाद को मुख्य धारा में लाने से कम कुछ नहीं कहा जा सकता। यह समारोह पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्मारक में हुआ। इस समारोह में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। समारोह का प्रचार पूरे पाकिस्तान में हुआ।'

उन्होंने कहा कि इस समारोह को एक ऐसे संगठन ने आयोजित किया, जिसे न केवल भारत बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रतिबंधित किया है। इसे एक ऐसे व्यक्ति ने संबोधित किया जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें