फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Yadav: पूर्व यूपी सीएम मुलायम सिंह का निधन, LG, फारूक और आजाद ने क्या कहा

Mon, 10 Oct 2022 02:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिंह ने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, फारूक अब्दुल्ला एवं कई अन्य प्रदेश के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव की नेट वर्थ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद समेत कई प्रदेश के नेताओं ने दुख जताया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिंह ने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उपराज्यपाल ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, 'उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।'

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के समाचार से मन दुखी है। उन्होंने कहा, 'ईश्वर पुण्यात्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।'
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव: जब पहली बार बने CM तब अस्तित्व में नहीं थी समाजवादी पार्टी, जानें क्यों बनाना पड़ा अपना दल

फारूक अब्दुल्ला ने किया याद
मुलायम सिंह यादव के निधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह जनता के नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित किया। वह सभी धर्मों का सम्मान करते थे और सभी धर्मों के लिए लड़ते थे। भारत में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो उनके जाने पर शोक नहीं कर रहा होगा।
विज्ञापन


1987 से रहा मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़ाव- आजाद
 अपने राज्य के गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए हमेशा खड़े रहने वाले वयोवृद्ध नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके साथ 1987 से जुड़ाव रहा है, जिसकी यादें उनके पास हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

Mulayam Singh Passed Away: मुलायम सिंह यादव की जिंदगी से जुड़े 10 बड़े राज, 'प्रेम-पॉलिटिक्स की कहानी'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें