फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ निर्णायक युद्ध में प्रशासन के साथ मिलकर काम करें लोग : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नशाखोरी के खिलाफ निर्णायक युद्ध में प्रदेश की जनता प्रशासन के साथ मिलकर काम करे। यह आह्वान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर नागरिक सचिवालय में बुधवार को लाइव जन सुनवाई कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के लोगों से किया। उन्होंने कहा, सामाजिक बुराइयों को हटाने और मजबूत शासन प्रणाली के लिए जनता की भागीदारी अहम है। मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की शिकायतों का तेजी से निराकरण हो रहा है, जिससे लोगों का विश्वास प्रशासन की पारदर्शिता और अधिकारियों पर बढ़ा है। उन्होंने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि स्थानीय निवासियों की मदद से नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एलजी ने जिला उपायुक्तों को जनता से की गई बैठकों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए कहा और लोगों द्वारा दर्शाई गई समस्याओं के हल के लिए किए गए कार्य की पूरी योजना रिपोर्ट भी भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर लोगों को पूरा लाभ मिले इसके लिए भी उपायुक्तों को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान चुने गए आवेदकों ने बताया कि जेके आईजीआरएएमएस पोर्टल पर भेजी गई अधिकतर समस्याओं का हल हो गया है।
उन्होंने संबंधित प्रशासनिक सचिवों से भी तय नियमों और प्रावधानों के तहत लोगों की समस्याओं का हल करने के निर्देश दिए।
--------
ये समस्याएं उठाई गईं
- पुलवामा के साकिब मंजूरी की समस्या, जिसमें हाई स्कूल ताहाब में वॉलीबाल कोर्ट स्थापित किया जाए, को मौके पर ही एलजी ने हल करते हुए आश्वासन दिया कि स्कूल में सिंथेटिक टर्फ वॉलीबाल कोर्ट स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रियासी जिले के मोहम्मद यासीन की समस्या क्षेत्र में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाए पर सिन्हा ने कहा कि जल्द ही जलशक्ति मिशन के तहत क्षेत्र में पेयजल पाइप बिछा दिए जाएंगे। पुंछ जिले के शाहिद अहमद ने क्षेत्र में बिजली ढांचा मजबूत किए जाने की मांग की। उपराज्यपाल ने कहा कि जल्द ही बिजली ढांचा क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा।
- श्रीनगर में पार्कों में जुआ और नशाखोरी जैसी गतिविधियां चलने की तबीश शफी की शिकायत पर उपराज्यपाल ने डीसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीनगर को निर्देश दिए कि समाज विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
- सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने खुर्शीद मलिक की शिकायत पर एलजी को बताया कि कुपवाड़ा के करालपोरा में पुल का निर्माण कार्य एक माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें