फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नकवी की 23 अगस्त को कारगिल में रैली, भाजपा के दस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Mon, 06 Aug 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
कारगिल स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के 27 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के दस उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन भर दिया। चुनाव को भाजपा गंभीरता से ले रही हैं और प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार अभियान के लिए पिछले कई दिनों से कारगिल में भी डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

 
पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के मकसद से केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 23 अगस्त को कारगिल का दौरा करेंगे और चुनाव रैली को भी संबोधित करेंगे। वर्तमान में भाजपा के पूर्व मंत्रियों में सत शर्मा, डा. देवेंद्र मनेयाल, प्रिया सेठी आदि कारगिल में चुनाव प्रचार कर रहे है। 
कारगिल चुनाव के कैलेंडर के अनुसार 26 सीटों के लिए एक अगस्त को नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका हैं जोकि आठ अगस्त तक जारी रहेगा।

11 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते है। 27 अगस्त को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा और 31 अगस्त को मतगणना होगी। लद्दाख लोकसभा सीट के लिए 2019 के चुनाव में कारगिल अहम रहेगा। ऐसे में हर पार्टी कारगिल स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाने के बावजूद अपना पूरा जोर लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें