फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड पर भूस्खलन से छह घंटे ठप रहा यातायात

Sun, 03 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजोरी जिले को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर शनिवार को भारी भूस्खलन होने के कारण छह घंटे तक यातायात ठप रहा। जानकारी के अनुसार पुंछ के बफलियाज क्षेत्र से करीब 43 किलोमीटर दूर घाटी के शोपियां और बफलियाज के बीच एक स्थान पर पहाड़ी का बढ़ा भाग खिसक कर सड़क पर आ गिरा। 
विज्ञापन


इसके चलते दोनों तरफ से यातायात ठप पड़ गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जेसीबी मशीनों का प्रयोग कर पस्सी हटाने का काम शुरू किया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरी पस्सी को एक तरफ से हटा दिया गया। छह घंटे बाद एक तरफ से यातायात बहाल कर दिया गया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क के दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि मुगल रोड पर कई स्थानों पर बरसात के मौसम में पस्सियां गिरने से यातायात ठप पड़ जाता है। हालांकि कंपनी अपनी मशीनों को लेकर हमेशा पस्सियां हटाने के लिए तैयार रहती हैं। लेकिन फिर भी घंटों यातायात ठप रहने का सिलसिला जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें