फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: बारिश और भूस्खलन के बाद मुगल मार्ग बंद

Thu, 14 May 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर बुधवार को एक बार फिर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को शुरू हुई मूसलाधार बारिश और ओले गिरने से मुगल रोड पर शिकारगाह क्षेत्र में भारी पस्सियां गिरने से यातायात पर रोक लग गई है।

बुधवार दोपहर बाद तक बारिश का सिलसिला जारी होने के चलते पस्सियां उठाने का काम शुरू ही नहीं हो पाया। मुगल रोड कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन के एक्सईएन मोहिबुल हसन मिर्जा के अनुसार बारिश रुकते ही पस्सियां हटाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पुंछ जिले के शिकारगाह क्षेत्र में और कश्मीर घाटी के शोपियां क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर पस्सियां गिरने की खबर है। एक्सईएन ने बताया कि पस्सियां उठाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर रोड को यातायात योग्य बनाने के लिए काम किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि तीन मई को ही करीब पांच महीने बाद मुगल रोड से यातायात सुचारू हो पाई थी। दिसंबर-2014 से लेकर अप्रैल-2015 तक मुगल रोड पर भारी बर्फबारी के चलते यातायात ठप पड़ी थी।
विज्ञापन


तीन मई को वाहनों की आवाजाही केवल एक घंटा ही चल पाई थी कि फिर से पस्सियां गिरने के बाद यातायात ठप हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें