फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब शाही अंदाज में सजेगी मुबारक मंडी, हेरिटेज कैफेटेरिया-लाइब्रेरी बनेगी आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऐतिहासिक मुबारक मंडी परिसर अब नए आकर्षण के रूप में उभरने जा रहा है। हेरिटेज कैफेटेरिया कम लाइब्रेरी को औपचारिक रूप से महामाया सेल्स कॉरपोरेशन को 10 वर्ष के लिए सौंप दिया गया। इस पहल को डोगरा विरासत और आधुनिक सुविधाओं के संगम के रूप में देखा जा रहा है जिससे जम्मू के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पहल पर विकसित परियोजना में डोगरी शैली और ऐतिहासिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। कैफेटेरिया में इंडोर और आउटडोर डाइनिंग की सुविधा के साथ करीब 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। विंटेज फर्नीचर, सेंट्रल एयर कंडीशन स्पेस और ओपन कोर्टयार्ड लाइब्रेरी खास पहचान बनकर उभरेगी। लाइब्रेरी को जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, इतिहास और विरासत को समर्पित किया गया है जहां आगंतुक भोजन के साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक यात्रा को करीब से जान सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए परिसर के पास मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पर तेजी से काम जारी है। वीरवार को मंडलायुक्त रमेश कुमार, विधायक युद्धवीर सेठी व नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें