सांबा के श्री पंडित प्रेमनाथ डोगरा राजकीय डिग्री कॉलेज में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डिग्री कॉलेज सांबा की मृदुला जसरोटिया ने राष्ट्रगान प्रतियोगिता के एकल वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं डिग्री कॉलेज सांबा की ही छात्रा दीक्षा, मृदुला, तपस्वी और रितिका ने समूह वर्ग में जीत हासिल की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं में युवाओं ने रचनात्मकता और उत्साह को प्रदर्शित किया। विजेताओं को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि यह अवसर भारत की स्वतंत्रता के नायकों को नमन करने और उनके द्वारा लड़े गए मूल्यों को बनाए रखने की याद दिलाता है। विजेता 11 अगस्त से शुरू होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में सांबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और 15 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बनप्रीत कौर, वाणी अवस्थी, सीमा शर्मा, अनामिका बारू,शबीला वानी व अनुपमा शर्मा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।