फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले वर्ष के समारोह में शामिल होंगे एमफिल पास

Tue, 28 Oct 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चौदह नवंबर को होने वाले विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां जारी हैं। इसके लिए करीब 660 आवेदन आए हैं। इनमें विभिन्न विभागों के गोल्ड मेडल हासिल करनेवाले विद्यार्थी हैं। पीएचडी होल्डरों के आवेदन भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर इसकी मांग बढ़ती जा रही है कि विशेष दीक्षांत समारोह में एमफिल के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। जम्मू विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक इस साल के विशेष दीक्षांत समारोह में एमफिल पास आउट विद्यार्थियों को शामिल करना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष उन्हें मौका मिल सकेगा। इस विशेष दीक्षांत समारोह में वर्ष 2006 से लेकर 2012 तक के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें