फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक ही जगह आईआईटी, आईआईएम और एम्स होना गर्व की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट ने जम्मू विश्वविद्यालय के डीएसआरएस विभाग के सहयोग से यूथ अचीविंग टॉक कार्यक्रम कराया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सांसद तेजस्वी सूर्या ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि एक ही शहर में आईआईटी, आईआईएम और एम्स होना गर्व की बात है। यह नया इतिहास है। पूर्व सरकारों के कार्यकाल में जो विकास नहीं हुए, वह करके दिखाए। अनुच्छेद 370 और 35ए की बंदिश हटते लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार समस्या से डरती नहीं, बल्कि समाधान करना जानती है। पूर्व सरकारों को आड़े हाथ लेते कहा कि पहले परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री रखते थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद दूसरे आते तो वह परियोजना के तहत हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करते। यब दौर बीत चुका है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास के साथ लोकार्पण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

देश में 80 हजार स्टार्टअप शुरू
तेजस्वी ने कहा कि भारत में 80 हजार स्टार्टअप के लिए पंजीकरण हो चुके हैं। डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। छात्रों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जहां पहले खेल की छात्रवृत्ति 500 रुपये मिलती थी, अब बढ़ाकर 5000 कर दी। यहां डीएसआरएस विभाग के निदेशक डॉ. विरेंद्र कुंडल, ट्रस्ट के अरुण समेत अन्य उपस्थित रहे।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सरकार की आधारशिला रही
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा सरकार की आधारशिला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में करोड़ों लोगों का उत्थान किया। ये साल समावेशी, प्रगतिशील और टिकाऊ विकास लाने के लिए समर्पित रहे। मोदी सरकार ने हमेशा भारत को पहले रखा और चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को निर्धारित किया। सूर्या दो दिवसीय दौरे के पहले दिन रैली में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले तेजस्वी का जम्मू एयरपोर्ट से लेकर त्रिकुटा नगर में पार्टी मुख्यालय तक बाइक रैली के साथ स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि केवल रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान नहीं है, बल्कि उद्यमिता का निर्माण करना भी है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि 2014 से पीएम मोदी हर नीति, निर्माण और कार्रवाई में भारत को पहले रखने के संकल्प पर दृढ़ रहे हैं। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि मोदी सरकार चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित करने और समयसीमा से पहले हासिल करने में विश्वास रखती है। जम्मू कश्मीर में युवा जन समर्थक नीतियों के प्रमुख लाभार्थियों के रूप में उभरे हैं। वहीं, देर शाम को तेजस्वी रघुनाथ बाजार से पुरानी मंडी तक निकाली संपर्क से समर्थन यात्रा में शामिल हुए। यहां अमनदीप सिंह, मुनीश शर्मा, अजय वैद मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें