फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुबह सिर पर सेहरा सजा, शाम को संदिग्ध हालात में दूल्हे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिस घर में सुबह शादी की खुशियां थीं, शाम ढलते ही वहां गमों का अंधेरा छा गया। गंग्याल-कुंजवानी के रहने वाले 20 वर्षीय युवक कर्ण कुमार (दूल्हा) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार को ही क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में पठानकोट की रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई थी। घर में जश्न का माहौल था। घरवाले और रिश्तेदार अभी शादी की दावत का मजा ले रहे थे कि कर्ण घर से बाहर चला गया। दोपहर बाद उसके ससुराल वाले भी पठानकोट लौट गए। देर शाम को परिवार वालों को सूचना मिली कि कर्ण घर से कुछ ही दूरी पर बेसुध पड़ा है और मुंह से झाग निकल रही है। सूचना पाकर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया। लेकिन जांच में डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कर्ण परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक अन्य बहन है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें लगा कि वह बाहर अपने दोस्तों के साथ होगा। पता होता कि घर के बाहर मौत उसका इंतजार कर रही है तो उसे जाने ही नहीं देते। कर्ण की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई यह सुनकर सन्न है कि सुबह जिस युवक की शादी हुई और शाम को मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें