राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जम्मू-कश्मीर आम आदमी पार्टी इकाई की एक संगठनात्मक स्तर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पार्टी सभी चुनावों में भाग लेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से हर गांव और शहर में पार्टी को मजबूत करने को कहा।
आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर में होने वाले सभी चुनावों में भाग लेगी। विधानसभा, पंचायत, नगरपालिका चुनाव पार्टी पूरी क्षमता के साथ लड़ेगी। ये बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जम्मू-कश्मीर आम आदमी पार्टी इकाई की एक संगठनात्मक स्तर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, उप-अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
इस दौरान जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कामकाज और सदस्यता अभियान की समीक्षा की। आगामी चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई और कहा कि पार्टी सभी चुनावों में भाग लेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से हर गांव और शहर में पार्टी को मजबूत करने को कहा। जम्मू-कश्मीर में भाजपा और एलजी प्रशासन की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं।