फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए फारूक अब्दुल्ला के बाद अकबर लोन ने दिए एक करोड़ रूपये

Sun, 22 Mar 2020 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांसद अकबर अहमद लोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और उत्तरी कश्मीर के बारामुला संसदीय क्षेत्र से सांसद मोहम्मद अकबर लोन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं। यह राशि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए जारी की है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार लोन ने अपने संसदीय क्षेत्र में कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अपने एमपीएलएडी फंड से एक करोड़ रुपये की राशि जारी की थी।

उन्होंने कहा कि उक्त राशि में से 50 लाख रुपये एसकेआईएमएस श्रीनगर के लिए जबकि 25-25 लाख रुपये मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदरबल जिलों के लिए जारी किए गए हैं। बता दें कि श्रीनगर संसदीय क्षेत्र जहां से फारूक अब्दुल्ला सांसद चुने गए, इनमें तीन जिले आते हैं। जिनमें श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला ने उलेमाओं और नेताओं से की ये अपील

वहीं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उलेमाओं और सामुदायिक नेताओं से आग्रह किया है वह सभी कोरोना वायरस के खतरे से निपटने में सरकार का सहयोग करें। ऐसी विपरीत स्थिति में धार्मिक विद्वानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनका समाज में विशेष स्थान होता है अत: इस महामारी से निपटने में उन्हें मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि दिहाड़ी कमाने वालों के सामने सबसे बड़ा संकट है। पाबंदियों से इनके समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है। पांच अगस्त को लागू की गई पाबंदियों के बाद इन लोगों पर पहले से ही प्रभाव पड़ा है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए विशेष रूप से कुछ समय के लिए बकाया राशि माफ कर देनी चाहिए। उन लोगों की मदद करनी चाहिए जिनकी आजीविका वर्तमान चिंताजनक स्थिति के कारण प्रभावित हुई है। उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में एक मजबूत पहल करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें