फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृषि व खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं के लिए अवसरों पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लीड (एसजेके इकनामिक्स ग्रोथ एंड डेवलपमेंट डायलग) और स्कास्ट (शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नोलाजी) जम्मू की ओर से करवाए गए सुयोग-एलजेके सम्मेलन में उद्यमिता को बढ़ावा देने के बिंदुओं पर जोर दिया गया। इसमें कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

एनएएचईपी-आईडीपी के सहयोग से करवाए गए सम्मेलन में युवाओं, हितधारकों, प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों, उद्योगपतियों, शिक्षाविद और कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों ने शिरकत कर प्रभावशाली विचार और अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण स्कास्ट और लीड के बीच जम्मू में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना था।
हस्ताक्षर प्रक्रिया में प्रोफेसर बीएन त्रिपाठी, कुलपति स्कास्ट-जम्मू, डॉ. एसके गुप्ता रजिस्ट्रार, लीड से हरिंदर गुप्ता व प्रवीण परगाल शामिल रहे। कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने किसानों, युवाओं, उद्यमियों और छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि भारत में कृषि की उल्लेखनीय परिवर्तन यात्रा राष्ट्र की प्रगति को उजागर करती है। कृषि वैज्ञानिक कई फसल किस्मों, प्रौद्योगिकियों आदि का विकास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरकेवीवाई-रफ्तार परियोजना के तहत युवा स्टार्टअप को बढ़ावा देने में एग्रीबिजनेस इनक्यूबेटर स्कास्ट -जम्मू की सराहनीय भूमिका है। स्कास्ट के साथ मिलकर लीड क्षेत्र के कृषि क्षेत्र के लिए सकारात्मक परिणामों की कल्पना कर रहा है। सम्मेलन में एक गतिशील पैनल चर्चा में वक्ता अंशल गुलाटी (गुलाटी ऑयल मिल्स), कमल किशोर (कृषि विभाग), विक्रांत डोगरा (अध्यक्ष, जेकेडीयूसीएल), प्रो. सुधाकर द्विवेदी (आईआईटी जम्मू) और अनिरुद्ध गुप्ता (एनआईटीएस) ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रभावशाली विचार रखे। सम्मेलन में कृषि और संबद्ध विभागों से कृषि, भेड़पालन, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन, बागवानी योजना एवं विपणन और नाबार्ड से प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें