विजयपुर। सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह पुत्र प्रताप सिंह वार्ड 12 निवासी विजयपुर ने सरकारी अस्पताल में मोटरसाइकिल लगाया और इलाज करवाने के लिए अंदर चला गया। जब वापस आया तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं था। इसके बाद जरनैल सिंह ने विजयपुर थाना में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद