फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में अगवा युवक के परिवार का वीडियो आया सामने, मां ने मांगी बेटे के गलती की माफी

Fri, 05 Oct 2018 02:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के तुज्जर सोपोर में मंगलवार को अगवा हुए तौसीफ अहमद गनई (30) के परिवार वालों की अपील का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

वीडियो में तौसीफ की मां रोते हुए बेटे को रिहा करने की गुजारिश करते हुए माफी मांग रही है। 

वीडियो में मां कह रही है कि उनके बेटे को कुछ लोगों ने दुकान से उठाया है। अगर उससे कोई गलती हुई है तो वह उसकी तरफ से माफी मांगती है। गुजारिश करती हूं कि उसका बेटा जो एक मात्र सहारा है को छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन


वीडियो में पिता और बहन भी दिखाई दे रही हैं। बहन भी भाई को अगवा करने वालों से माफी मांगती नजर आ रही है। तौसीफ की मां के अनुसार वह ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज है और तौसीफ का पिता भी कान से दिव्यांग है। तौसीफ उनका एक मात्र सहारा है। गौरतलब है कि तौसीफ को दुकान से अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था और इस वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें