फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने कहा था, मत जा बेटा

Sat, 23 Aug 2014 10:35 PM IST
जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात को हवेली रेस्तरां में बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गए युवक रोहित सभ्रवाल की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उसके पिता का एक साल पहले ही देहांत हुआ था और मां को अपने लाडले रोहित से ढेरों आशाएं थी।
विज्ञापन


रोहित के छोटे भाई अजय की भी कुछ साल पहले पीलिया से मौत हो गई थी। मां बेटे को रोकती रही कि आधी रात को बर्थ डे पार्टी में जाना ठीक नहीं है लेकिन रोहित नहीं माना। काश उसने अपनी मां की बात मान ली होती।

गुजराल नगर निवासी 20 वर्षीय रोहित सभ्रवाल प्रॉपटी के कारोबार से जुड़ा था। रोहित सभ्रवाल की मां ने रोते हुए बताया कि उन्होंने उसे रोका था कि बेटे तू मत जा.. बेटे तू मत जा, आधी रात को कहां जा रहा है ? पर रोहित ने एक नहीं सुनी और अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर निकल गया। रोहित की इच्छा आगे पढ़ने की भी थी। वह प्राइवेट तौर पर स्नातक करना चाहता था और उसने मां से इच्छा भी जाहिर की थी।
विज्ञापन


रोहित कुछ समय से अपने भाई राहुल के साथ कारोबार में हाथ बंटा रहा था जो प्रापर्टी और फाइनेंस का कारोबार करता है। सभ्रवाल परिवार काफी नामवर है। इस परिवार की तरफ से महावीर मार्ग पर भगवान वाल्मीकि जी महाराज के मंदिर का निर्माण भी करवाया गया है।

इलाके के पार्षद पति कुलदीप मिंटू बताते हैं कि रोहित सभ्रवाल के परिवार का समाज में काफी अहम स्थान है। उनके साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। घटना से उन्हें धक्का लगा है। रोहित जाने से पहले उनके बेटे को भी पार्टी पर ले जाने के लिए आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें