बेटे के घर से बार-बार भाग जाने से आजिज आकर एक मां ने अपने बेटे के पांव में लोहे की बेड़ियां डाल दीं। उसे मदरसे में छोड़ आई। जम्मू शहर के बठिंडी इलाके में एक मदरसे में एक बच्चे के बेड़ियों से बंधे होने की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होनेे से बवाल मच गया। आननफानन में पुलिस को मामले की जांच करनी पड़ी।
जांच करने के बाद पाया गया कि महिला अपने बेटे के घर से बार-बार भाग जाने से तंग आ गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद महिला अपने बेटे को खुद ही वापस ले गई गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बर्मा के कुछ लोग नरवाल में रहते हैं। वहां रहने वाली बर्मा की ही एक महिला ने रविवार को अपने 9 साल के बेटे को बठिंडी ले जाकर एक मदरसे में बेड़ियों से बांध दिया। तभी पास में रहने वाले किसी शख्स ने ये तस्वीरें सोशल साइट व्हाट्स ऐप पर डाल दीं।